फोटो 4 नरवाना। मरीजों की जांच करते हुए डॉ। स्रोत संस्था।
नरवाना। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर संचालित आदित्य निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन रविवार को धर्म सिंह कॉलोनी के वार्ड तीन में पहुंची। सैन धर्मशाला में आयोजित शिविर में सैंकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां दी गईं।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गरिमा और उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य बीमारियों की जांच कर मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। सुबह से ही शिविर में लोगों की भीड़ रही। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सतबीर दबलैन, कैलाश सिंगला, देवेंद्र सिंह मंटा, बिंद्र चहल, पार्षद आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।