फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फाइनेंसर बनकर धान से लदा ट्रक ले गए कार सवार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-कैथल रोड पर कंडेला गांव के पास फर्जी फाइनेंसर बनकर धान से भरे ट्रक को चोरी कर ले जाने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नारनौंद के कोथ खुर्द गांव निवासी धर्मपाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को ट्रक में हांसी नई अनाज मंडी से 360 बैग धान लादकर रात करीब 10 बजे चालक फूल सिंह तरावड़ी मिल में ले जाने के लिए चला था। जब चालक ट्रक को लेकर कंडेला गांव के सरकारी स्कूल के सामने पहुंचा तो दो कार सवारों ने उसे रुकवा लिया। दोनों युवकों ने खुद को फाइनेंसर बताते हुए ट्रक की किस्त नहीं भरने की बात कही और ट्रक अपने साथ ले गए। इसके बाद उसने मालिक को पूरी बात बताई। धर्मपाल का कहना है कि जब उसने फाइनेंस कंपनी में बात की तो पता चला कि उनका कोई कर्मचारी ट्रक नहीं लेकर गया। फर्जी फाइनेंसर बनकर दोनों युवक धान से भरा ट्रक चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी एसआई बीरबल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें