फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडी के धर्मकांटों में मिले दो क्विंटल के अंतर पर कैप्टन योगेश बैरागी ने किया पलटवार

Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना: नई अनाजमंडी का भाजपा के जुलाना से विधानसभा में प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। सोमवार को जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने मंडी का निरीक्षण कर तौल में अंतर मिलने पर मंडियों को लूट का अड्डा बताया था। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि जुलाना की विधायक सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विनेश ने साजिशन एक ट्रॉली में क्विंटल वजन का अंतर बताया था, जोकि असंभव बात है। अगर मंडी में किसानों के साथ इतनी बड़ी ठगी होती तो दूसरे जिलों के किसान भी इस मंडी में फसल बेचने के लिए नहीं आते। प्रदेश में जुलाना की अनाजमंडी आवक के मामले में एक नंबर पर है। कैप्टन योगेश बैरागी ने कांटे पर जाकर तौल की जांच की। मंंडी में गतौली गांव निवासी किसान सोहन लाल गेहूं की ट्रॉली लाया था। तौल के दौरान एक ट्रॉली का बाहर वजन कराया गया। इसका वजन ट्रॉली समेत 118 क्विंटल और 65 किलोग्राम वजन पाया गया। खाली का जब वजन कराया तो उसका वजन 39 क्विंटल 90 किलोग्राम पाया गया। गेहूं का वजन 78 क्विंटल 75 किलोग्राम मिला। जब उसी ट्रॉली का मंडी के कांटे पर वजन कराया गया तो 118 क्विंटल 55 किलोग्राम वजन पाया गया। खाली ट्राॅली के वजन की जांच की तो 39 क्विंटल 85 किलोग्राम वजन पाया। जब दोनों कांटों के वजन के अंतर की जांच की तो केवल पांच किलोग्राम का ही अंतर मिला।

मंडी के कांटों के अंतर को लेकर मैकेनिक को बुलाया गया था। मैकेनिक ने बताया कि 80 टन के कांटों में 10 किलोग्राम से लेकर 20 किलोग्राम तक का अंतर हो सकता है। कांटों के तौल में कोई अंतर नहीं था। बीते दिनों हुई बरसात के कारण कांटों के सेंसर में पानी लग गया है। कांटों को दोबारा दुरुस्त करवा दिया गया है। मंडी में आने वाले किसान निशुल्क तौल करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें