फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुख्यमंंत्री से मिले कैप्टन योगेश बैरागी, जुलाना के विकास कार्याें पर चर्चा की

विज्ञापन
9 जुलाना 01: मुख्यमंत्री से मुलाकात करते कैप्टन योगेश बैरागी। स्रोत: कार्यकर्ता।
विज्ञापन
जुलाना। भाजपा नेता एवं हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। इस दौरान जुलाना के सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं तथा आगामी विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कैप्टन योगेश बैरागी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को रखा। उन्होंने कहा कि जुलाना की जनता की अपेक्षाओं और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है।
गांवों में सड़क, पेयजल, खेल सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जुलाना क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा प्रस्तावित योजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दे रही है। जुलाना को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें