फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन 33 केवी सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता, 22 गांवों को होगा फायदा

Fri, 12 Sep 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी07-मंगलपुर गांव का सब स्टेशन, जिसकी क्षमता बढ़ाई जानी है। संवाद
विज्ञापन
जींद। बिजली निगम जिला के 33 केवी के तीन सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुए है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद ही राशि का पता चल पाएगा कि इस कार्य पर कितनी राशि खर्च होगी। क्षमता बढ़ने के बाद 22 गांव के उपभोक्ताओं को पूरी वॉल्टेज के साथ बिजली मुहैया होगी।
विज्ञापन

जिला के उपभोक्ताओं को पूरी वॉल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मुहैया हो। निगम ने जिला के 33 केवी मंगलपुर, 33 केवी रसीदां और 33 केवी गुरुसर की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है। इसको लेकर निगम ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फिलहाल 33 केवी रसीदां में 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जो कि गर्मी के दिनों में ओवरलोड होने लगा है।
ऐसे में इसकी जगह साढ़े 32 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। वहीं 33 केवी सब स्टेशन मंगलपुर में 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है लेकिन अब उसकी जगह 25 एमवीए का रखा जाएगा। इसके अलावा 33 केवी सब स्टेशन गुरुसर में साढ़े 12 एमवीए का रखा हुआ है जिसकी जगह 25 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों को होगा फायदा
33 केवी सब स्टेशन मंगलपुर के अधीन सच्चाखेड़ा, सुरबरा, काकड़ोद, डोहानाखेड़ा समेत अन्य गांव आते हैं। इसके अलावा 33 केवीए गुरुसर के अधीन अंबरसर, बेलरखा, मोहलखेड़ा, सुरजाखेड़ा, गुरथली और भाणा ब्राह्मण गांव का एरिया आता है। 33 केवी रसीदां के अधीन पदार्थ खेड़ा, नारायणगढ़, रेवर, पिपलथा का एरिया आता है। सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ने के बाद इन गांव के उपभोक्ताओं को पूरी वॉल्टेज के साथ बिजली मुहैया होगी।
वर्जन
जिला के 33 केवी मंगलपुर, 33 केवी रसीदां और 33 केवी गुरुसर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर अभी तक वर्क ऑर्डर नहीं हुए है। जैसे ही वर्क ऑर्डर होंगे। उसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें