ब्राह्मणवास गांव के पास दुर्घटना के बाद खड़े कैंटर व ट्रॉला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात को जींद-रोहतक मार्ग पर गांव ब्राह्मणवास के पास सड़क पर खड़े एक ट्राले को पीछे से कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हिसार जिले के गांव नाड़ा निवासी 35 वर्षीय सतबीर मुर्गों के भरा एक कैंटर लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। रात के समय जब वह जुलाना से कुछ आगे ब्राह्मणवास गांव के पास पहुंचा तो बीच सड़क पर अनाज से भरा एक ट्राला खड़ा था।
ट्राला सतबीर को दिखाई नहीं दिया और सतबीर के कैंटर की सीधी टक्कर ट्राले में लग गई। हादसे में सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल लाया गया।
यहां सतबीर के परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।