फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होना किसान और मजदूरों की जीत : पालवां

विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय में धरने पर पहुंचे किसान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल कार्यालय परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा उचाना की अगुवाई में धरना जारी है। यहां वीरवार को किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दरोली खेड़ा के प्रस्तावित कार्यक्रम का किसान व मजदूरों ने डटकर विरोध किया। इसके चलते उनको अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा व खापों द्वारा फैसला लिया जा चुका है कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा, जेजेपी व भाजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा। उचाना खुर्द, सेढ़ा माजरा, सुरबरा, डोहाना खेड़ा सहित आसपास के गांवों के किसान व मजदूरों ने पूरा सहयोग दिया। यह लड़ाई अकेले किसान की नहीं, बल्कि 36 बिरादरी की है। जो भाईचारा आपस में टूट गया था, किसान आंदोलन में वह दोबारा से बन गया है। सरकार की मंशा भाईचारे को तोड़ने की थी, लेकिन यह मजबूत हुआ है। पालवां ने कहा कि जो कहते हैं कि संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा व जेजेपी नेताओं का बहिष्कार नहीं करने का फैसला लिया है, वह सरासर झूठ बोल रहे हैं। अब तक खापों व संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है। जब तक किसान आंदोलन चलेगा, जेजेपी व भाजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा। हलके के गांव में आकर उपमुख्यमंत्री भाईचारा खराब करना चाहते थे। आपस में किसान, मजदूर व जवान को लड़वाना चाहते थे। किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। संयम व अनुशासन से ऐसे ही धरना जारी रखेंगे। जब तक संयुक्त किसान मोर्चा कोई फैसला नहीं करता है ऐसे ही धरना देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें