फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोरियर कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल करना पड़ा महंगा

Sun, 01 Dec 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोरियर कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना एक व्यक्ति को मंहगा पड़ गया। एप डाउनलोड करने के बाद उसके खाते से एक लाख 31 हजार 510 रुपये की नकदी गायब हो गई। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कृष्णा काॅलोनी निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने पार्सल न आने पर डीटीडीसी कोरियर कंपनी के कस्टमर केयर नंबर फोन किया था। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने एप डाउनलोड करवाया, इसके बाद उसने दो रुपये भेजने के लिए कहा, लेकिन राशि नहीं गई। 28 नवंबर को उसके फोन पर बैंक के ओटीपी आने शुरू हो गए। उसके खाते से एक लाख 31 हजार 510 रुपये निकल गए, जबकि उसने न तो किसी से ओटीपी शेयर किया और न ही कोई लेन-देन किया। बावजूद इसके उसके खाते से राशि निकाल ली गई। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें