फोटो 15जेएनडी14-हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन युवा विंग के प्रदेश मनीष गोयल का स्वागत कर अग्र
जींद। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनीष गोयल बुधवार को जींद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बैंक रोड स्थित अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावर गर्ग के प्रतिष्ठान पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मनीष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा जिले के विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और जींद की एकजुटता का परिचय दें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जींद में शुरू होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं से जिले को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, रजत सिंगल, सुनील गर्ग, सतीश जैन, बजरंग गर्ग, अशोक गोयल, सुरेश गर्ग, सुनील गोयल, कपिल देव मौजूद रहे।