जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को एनसीसी सेल की तरफ से 76वें एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति कर्नल डॉ. रणपाल सिंह रहे और रिसोर्से पर्सन के रूप में सहायक प्रो. सुनील कुमार ने शिरकत की। डॉ. रणपाल सिंह ने अपनी जीवन शैली में से उनके एनसीसी के अनुभवों को साझा किया।
कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि एनसीसी और एनएसएस के महत्वों को सभी कैडेट्स के सामने रखा। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से प्रो. सुनील कुमार ने चिंता से मुक्त होने के उपाय बताए। इन्होंने हमें योग से संबंधित बातें बताई। इन्होंने सही तरह से उच्चारण करना सिखाया। डॉ. सुनील कुमार ने हमें भगवत गीता के श्लोकों के बारे में ज्ञान करवाया। इस दौरान एनसीसी कैडेट नीतू, संजना, अनंत, शुभम सिंह, अमरजीत, मन्नू और प्रीति मौजूद रही।