फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कर्मचारियों की सेवा सुनिश्चित करने को लेकर अनुबंधित कर्मियों ने सीएम का जताया आभार

Thu, 28 Nov 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदाें। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा सफीदों डिविजन कार्यकारिणी की बैठक डिवीजन अध्यक्ष कश्मीरी लाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन डिवीजन सचिव ललित वर्मा ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1.20 लाख संविदात्मक कर्मियों की सेवा सुनिश्चित करने को लेकर थी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने लाखों अनुबंधित कर्मियों के विधेयक 2024 को पारित करने पर सीएम नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
विज्ञापन

कश्मीरी लाल ने कहा कि संगठन द्वारा पहले संघर्ष करके प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा को बंद करवाया गया। इसके बाद 29 जुलाई को करनाल में प्रदर्शन किया और संगठन ने कर्मचारियों की जायज मांगों को सीएम के समक्ष रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने मांगों को जायज मानते हुए 2024 एक्ट विधानसभा में ला कर सभी अनुबंधित कर्मियों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सभी अनुबंधित कर्मचारियों का रोजगार सेवानिवृति तक सुरक्षित करने की घोषणा की। इस पद पर अनुबंधित कर्मचारी काम कर रहा है, उस पद को भरा हुआ माना जाएगा। सम्मानजनक वेतन सेवानिवृति पर ग्रेजुएट का लाभ दिया जाएगा व साल में दो बार इंक्रीमेंट लगेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोकेश, महेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, मीडिया प्रभारी बिल्लू दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें