28जेएनडी20 : मन की बात सुनते हुए मंत्री कृष्ण बेदी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से दो अक्तूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, टीकाकरण, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मंत्री बेदी रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, सुरेंद्र प्रजापति, भीम दनौदा, बैसाखी राम सैनी, कर्मबीर सैन, धर्मबीर सैन, एडवोकेट नीरज ब्यान, सुशील शास्त्री मौजूद रहे।
वहीं कैबिनेट मंत्री रविवार को विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 125 पर धर्मबीर सैन के निवास स्थान पर मन की बात के 126वें एपिसोड को सुनने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मंत्री बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और युवाओं से उनके साहस व राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।