फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रजत पदक जीतकर प्रिंस ने बढ़ाया नरवाना का मान

विज्ञापन
02जेएनडी22: खिलाड़ी प्रिंस को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ। स्रोत : संस्थान। - फोटो : 1
विज्ञापन
रवाना। 69वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते कर नरवाना के युवा खिलाड़ी प्रिंस ने 82 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही प्रिंस ने राष्ट्रीय स्तर पर नरवाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान प्रिंस ने एक के बाद एक कड़े मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। प्रथम चरण में उन्होंने विद्या भारती की टीम को हराया। दूसरे चरण में मध्य प्रदेश, तीसरे चरण में पश्चिम बंगाल और सेमीफाइनल में सीआईएससीई को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी के साथ जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली जिसमें प्रिंस ने दमखम दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। प्रिंस की इस सफलता पर नगर में हर्ष का माहौल रहा। प्रिंस आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक) के छात्र हैं।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में आर्य समाज प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि प्रिंस की विद्यालय में पढ़ाई के दौरान फीस व प्रवेश शुल्क पूरी तरह निशुल्क रहेगा और अध्ययन सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर तेजपाल आर्य, धर्मपाल आर्य, ललित बत्रा, गोल्डी आर्य, नवीन पार्षद, जयप्रकाश कौशिक, आचार्य मिथिलेश शास्त्री, प्राचार्य मनोज सहित स्टाफ सदस्य व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें