फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेककर हुक्मरान देश की आत्मा का सौदा कर रहे : सतबीर

Mon, 02 Mar 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी20-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ​स्थित कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य सचिव मंडल सदस्य सतबीर खरल ने की।
विज्ञापन

बैठक में सतबीर खरल ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जन संघर्ष का बिगुल फूंकते हुए कहा कि यह दौर भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा। कहा कि उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तासीन हुक्मरान विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेककर देश की आत्मा का सौदा कर रहे हैं।
सुरेंद्र मलिक ने हालिया भारत-अमेरिका इंटरिम ट्रेड फ्रेमवर्क को भारतीय अर्थव्यवस्था की छाती में घोंपा गया खंजर करार दिया। साम्राज्यवादी गुलामी 2.0 की संज्ञा दी। उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ के आगे आत्मसमर्पण करना कृषि क्षेत्र के लिए फांसी का फंदा साबित होगा जिससे अमेरिकी सोयाबीन और डेयरी उत्पादों की डंपिंग के कारण हरियाणा-पंजाब के किसानों की मंडियां उजड़ जाएंगी।
विज्ञापन

रूसी तेल से किनारा कर महंगे अमेरिकी ऊर्जा सौदे करना देश की ऊर्जा सुरक्षा के साथ गद्दारी है। बिजली वितरण को निजी हाथों में सौंपने से गरीबों के घरों में अंधेरे का राज होगा। जिला सचिव कपूर सिंह और कॉमरेड रमेश चंद्र ने इसे राशन चोर सरकार बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के नाम पर 14 लाख बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड काटकर भोजन के अधिकार पर डकैती डाली गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संदीप जाजवान, प्रकाश चंद्र, वेदप्रकाश, राजेश कुमार, राधेश्याम, नरेश दनोदा, पवन कुमार, दीनदयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें