फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोदाम में आग से रूई की आठ गांठ जलकर राख

Mon, 02 Mar 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी14-रूई के गोदाम में लगी आग बुझाते हुए दमकलकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के विजय नगर के पास रविवार दोपहर रूई के एक गोदाम में आग लग गई। इससे रूई की आठ गांठ जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने जब गोदाम से धुआं उठता देखा तो गोदाम मालिक को सूचना दी। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। अंदेशा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन

विजय नगर निवासी प्रह्लाद ने बताया कि वह मकान के पास ही राजा मुनी ज्योत बत्ती के नाम से दुकान चलाते हैं। दुकान के पास ही उसने गोदाम बनाया है। रविवार दोपहर वह गोदाम से घर चला गया था। करीब पौने तीन बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि गोदाम से धुआं निकल रहा है। इस पर वह गोदाम देखा कि गोदाम में आग लगी है।
उसने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि गोदाम में रूई की आठ गांठ रखी थी जो कि जलकर राख हो गई। एक गांठ की कीमत साढ़े 23 हजार रुपये थी। इससे उसको लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें