फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर जी बोल रहा हूं कहकर झांसे में लिया और ठगे लिए 1.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकार बनकर फोन कॉल कर अज्ञात युवक ने निर्जन निवासी युवक के बैंक खाते से गूगल पे के माध्यम से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी के बारे में खाते से पैसे कटने का संदेश आने के बाद पता लगा। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निर्जन गांव निवासी राहुल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक खाता एक्सिस बैंक में है। जिस पर वह गूगल पे चलाता है। दूसरा खाता आंध्रा बैंक में है, जिस पर वह फोन पे प्रयोग करता है। 13 जून को उसके चाचा रणबीर के फोन नंबर पर एक कॉल आई। अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि मास्टर जी बोल रहा हूं। उसके चाचा ने समझा की उसका दोस्त मास्टर कैथल के गांव मुंडवाल से बात कर रहा है। इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि उसे किसी से 20 हजार रुपये लेनेे हैं और वह गूगल पे से पैसे भेजेगा। इसलिए तुम उससे गूगल पे के माध्यम से पैसे डलवा लो। फिर वह कभी आते-जाते नकद रुपये ले लेगा। उसने पहले फोन पर एक रुपया डलवाने को कहा तो उसने उसके खाते में एक रुपया डाल दिया। उसके बाद उसने 19999 रुपये डलवाने के बारे में कहा तो उसके खाते में डलवा दिए। लेकिन उसने ट्रांजेक्शन फेल का मैसेज किया। फिर उसने कई बार ट्रांजेक्शन की, लेकिन हर बार फेल आया। उसने कहा कि गूगल पे काम नहीं कर रहा, इसलिए तुम फोन पे के माध्यम से पेेमेंट कर दो। फिर उसने फोन पे के माध्यम से कई बार में एक लाख 40 हजार 300 रुपये उसके खाते में भेज दिए। बैंक से बाद में मैसेज आने शुरू हुए तो उसके पैसे कटने का पता चला। उसने दोबारा उस व्यक्ति से फोन करके अपने पैसे कटने के बारे में बताया और रुपये वापस करने के लिए कहा, पर उसने रुपये वापस नहीं किए। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें