फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री व्यवसायी से चूजे खरीद नहीं चुकाए 20.69 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव साहनपुर निवासी पोल्ट्री व्यवसायी को विश्वास में लेकर लुधियाना के एक व्यवसायी ने 20 लाख 69 हजार की चपत लगा दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर लुधियाना के व्यवसायी राज वालिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साहनपुर निवासी पोल्ट्री व्यवसायी आजाद ने बताया कि वह गांव डिडवाड़ा में शक्ति ब्रिडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पोल्ट्री व्यवसाय चलाता है। वर्ष 2019 में लुधियाना के राज वालिया ने 57 लाख 35 हजार 160 रुपये के चूजे खरीदे। इस पर राज वालिया ने उसको 37 लाख 66 हजार 10 रुपये भुगतान कर दिया और बाकी 20 लाख 69 हजार 150 रुपये जल्द देने का वादा किया। बार-बार कहने के बावजूद राज वालिया उसकी बकाया राशि नहीं लौटा रहा है। आरोप है कि राज वालिया ने उ से जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद आजाद ने पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने लुधियाना के पोल्ट्री व्यवसायी राज वालिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें