फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड बंद होने से व्यापार प्रभावित, दुकान बंद कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडारा बाईपास के पास नया बस स्टैंड शुरू होने से पुराने बस स्टैंड व एसडी स्कूल के दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने तीन घंटे तक दुकान बंद कर रोष जताया और फिर से इसी रूट से बस चलाने की मांग की। इसको लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

जयति जयति हिंदू महान संगठन व गोहाना रोड और एसडी स्कूल मार्केट के दुकानदारों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कहा कि सभी बसों का परिचालन गोहाना रोड व एसडी स्कूल के रास्ते ही शुरू किया जाए। जयति जयति हिंदू महान संगठन के संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि नया बस स्टैंड चालू होने से बस सफीदों रोड से होकर गुजरती हैं। पहले यह बस एसडी स्कूल गोहाना रोड से होकर गुजरती थी। अब सीधा सफीदों रोड होकर जाती हैं। इसके चलते यहां के दुकानदारों का कामकाज बिल्कुल ठप हो गया है। काम केवल नाममात्र ही रह गया है। यहां के दुकानदारों व रेहड़ी लगाने वाले लोगों की आजीविका का साधन ही इन बसों में यात्रा करने वाले रहे हैं। दुकानदारों पर भूखे मरने की नौबत आ गई है। सफीदों रोड की चौड़ाई कम है, इसके कारण पहले भी यहां जाम की स्थिति बनी रहती थी अब यह समस्या और बढ़ जाएगी। दुकानदारों व संगठन के सदस्यों ने मांग की के बसों को दोबारा से इन्ही रूटों से निकाला गया। अतुल चौहान ने बताया कि इस पर डीसी डॉ. मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पवन, सुरेंद्र, सुमित, राजेंद्र, अनिल, आत्मा, संजय, सतबीर, राकेश, संतोष कुमार, हरीश, विनोद, डॉ कपूर, जोगिंद्र, सतीश, सूरत सिंह, राजा, नरेश, कृष्ण, मनोज, सुमित और सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें