13जेएनडी06-कैथल से आकर कैथल रोड फ्लाईओवर के नीचे से नए बस स्टैंड की तरफ जाती रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : मुस्करा कस्बे के जवारा जुलूस में शामिल हाथी व उमड़ी भीड़। संवाद
जींद। नरवाना, बरवाला, हांसी और असंध रूट पर चलने वाली बसों का आवागमन कैथल रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे से हो रहा है। ऐसे में शहर के अंदर से लघु सचिवालय के सामने, पुराना बस स्टैंड, एसडी स्कूल, रुपया चौक और पटियाला चौक से बस पकड़ने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अंदर से बसों का आवागमन नहीं होने के कारण यात्री बस के इंतजार में खड़े रहते हैं।
पहले भी मार्च माह में यात्री शहर के अंदर से बसों के संचालन की मांग को लेकर समाधान शिविर में शिकायत कर चुके हैं। उस समय भी रोडवेज महाप्रबंधक ने कार्य निरीक्षक को लोकल रूट की बसों का आवागमन शहर के अंदर से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब फिर से बस फ्लाईओवर से आ-जा रही हैं। इससे यात्री पुराने बस स्टैंड, लघु सचिवालय के बाहर, एसडी स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी और पटियाला चौक पर बसों का इंतजार करते रह जाते हैं। शहर में गोहाना रोड पर नागरिक अस्पताल, राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, लघु सचिवालय, एसडी स्कूल सहित अन्य निजी कोचिंग संस्थान हैं। ऐसे में यहां यात्रियों का आवागमन ज्यादा रहता है। शहर से भीड़ कम करने के लिए पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड से मार्च 2022 में बसों का संचालन शुरू किया गया था। हालांकि चंडीगढ़, यमुनानगर, पटियाला जैसी लंबे रूट की बसों को हाईवे से चलने के निर्देश दिए गए थे और हांसी, असंध, नरवाना, कैथल जैसे लोकल रूट की बसों को शहर के अंदर से आवागमन करने के निर्देश दिए गए थे। शहर में विभिन्न शिक्षण संस्थान में आसपास के गांवों और शहर के छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन लंबे रूट के बसों की तर्ज पर लोकल रूट की बस भी फ्लाईओवर से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जींदमामले पर संज्ञान लिया जाएगा और बसों का आवागमन शहर के अंदर से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज जींद