फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुरुक्षेत्र में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ में पूर्णाहुति के लिए बस रवाना

Thu, 27 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी14-यज्ञ में आहुति डालने के लिए जींद से जा रही श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाते हुए - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र में चल रहा 102वां जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में आहुति डालने के लिए बुधवार को जींद से श्रद्धालुओं की दो बस रवाना हुई। इन बसों को हरी झंडी दिखाते हुए समाजसेवी भीमसैनी नंबरदार ने कहा कि 18 मार्च से कुरुक्षेत्र में चल रहे महायज्ञ में न केवल जींद अपितु प्रदेश के तमाम जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी भीमसैनी नंबरदार ने कहा कि जगद्गुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज इस महायज्ञ के उपलक्ष्य में जींद के अंदर महाआरती कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अकाल महामारी, प्राकृतिक आपदा से जीवों की रक्षा के लिए यह महायज्ञ किया जा रहा है। मां मोक्ष दायनी गंगा धाम ट्रस्ट के सौजन्य से कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित इस महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन 27 मार्च को प्रदेश भर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। खास कर जींद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। सैनी ने कहा कि पर्यावरण और मानव कल्याण के लिए हम सबको संयुक्त तौर से प्रयास करते हुए धर्म के मार्ग को सींचना होगा। इस मौके पर रामप्रकाश काहोनोरिया, महेश सिंगला, राकेश सिंगला, जसवंत सैनी, मदन लाल सैनी, भवानी शकंर, विक्रमजीत सैनी और बब्लू सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें