फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों में बस चालक परिचालक से मारपीट

Sat, 22 Aug 2026 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गुरुवार को पानीपत रोड पर ग्रामीणों की भीड़ ने सफीदों से गोहाना जा रही रोडवेज बस के चालक और परिचालक से मारपीट की। यह घटना तब हुई जब चालक ने सड़क पर लगाए बेरिकेड हटाकर बस निकालने की कोशिश की। बस सवारियों से भरी हुई थीं।
विज्ञापन

सफीदों डिपो से करीब 2:30 बजे बस गोहाना के लिए रवाना हुई थी। चालक-परिचालक को वहां चल रहे विरोध प्रदर्शन की जानकारी नहीं थी। बेरिकेड हटाने पर ग्रामीण युवाओं ने उन पर हमला कर दिया।
ग्रामीण गांव करसिंधु की छात्रा अर्चना का कॉलेज बैग मिलने के बाद प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रा के नहर में कूदने की बात सामने आई थी। सफीदों बस स्टैंड के डीआई मोहनलाल ने बताया कि मामले की छानबीन करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें