फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्टार ऑफ द मंथ सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sat, 22 Aug 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। शिक्षा भारती मॉडल स्कूल में जुलाई के लिए स्टार ऑफ द मंथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।
समारोह में प्री-नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने उत्कृष्ट वेशभूषा, श्रेष्ठ व्यवहार और भाषा शैली के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया। सुंदर लेखन और शैक्षणिक प्रदर्शन भी चयन के मुख्य आधार थे। हिंदी और अंग्रेजी विषय में सुंदर लेखन के लिए विशेष पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

सम्मानित विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य अनिल चहल ने कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। ये उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।
विज्ञापन

विद्यालय निदेशक वीरेंद्र बिढ़ान ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। विद्यालय का प्रयास उन प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। अध्यक्ष प्रवीण ने बताया कि बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहित करने से वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। विद्यालय सचिव सुनील कुमार और उपप्रधानाचार्या शिल्पा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें