फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी ताबाल के मंदिर में रखी धार्मिक किताबें जलाईँ, बर्तन चुराए

विज्ञापन
मंदिर में आग लगाकर जलाई धार्मिक किताबें। - फोटो : Jind
विज्ञापन
शहर के ऐतिहासिक रानी तालाब स्थित मंदिर में 29 नवंबर की रात में चोरों ने घुसकर मंदिर में रखी धार्मिक किताबें और अन्य सामान जला दिया था। इसके अलावा चोरों ने मंदिर में रखे बर्तन भी चुरा लिए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के आशरी गेट निवासी विशाल वशिष्ठ ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रानी तालाब मंदिर में पुजारी के तौर पर कार्य करता है। 29 नवंबर की रात को वह पूजा-पाठ कर मंदिर के गेट पर ताला लगाकर अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंदिर का गेट खोलने पहुंचा तो देखा कि मंदिर का एक गेट खुला पड़ा है। उसने जाकर देखा तो मंदिर के अंदर आग लगी हुई थी। उसने तुरंत आग को बुझाया। आग लगने से धार्मिक किताबें तथा अन्य सामान जल गया था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो वहां से लोटा, थाली समेत कई बर्तन गायब मिले। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मंदिर में रखी धार्मिक किताबों में आग लगाने तथा बर्तन चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पकड़ा एक संदिग्ध युवक
इस मामले की चलते मंगलवार दोपहर बाद जयति जयति हिंदू संगठन के सदस्यों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर शहर थाना पुलिस को सौंपा। पुलिस ने युवक से पूछताछ की। इसमें शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें