संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जलेबी चौक पर एनएचआई की जमीन पर बनी अस्थायी नंदीशाला को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को बुधवार को गोभक्तों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर से नंदीशाला का आधे से अधिक हिस्सा तोड़ दिया।
इसके बाद नंदीशाला के संचालक दंडी स्वामी व गोभक्त बुलडोजर के आगे शेड के नीचे बैठ गए बैठ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। दंडीस्वामी इस कार्रवाई को देखकर भावुक हो गए और हाथ जोड़कर रोने लगे।
करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद गोभक्तों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के नाम पत्र देकर नंदीशाला को हटाने के लिए दो माह का समय मांगा। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस ने कार्रवाई स्थगित कर दी।
यह नंदीशाला एक साल पहले जलेबी चौक पर सड़कों पर घूम रहे गोवंश को अस्थायी तौर पर रखने के लिए बनाई गई थी। गोभक्तों का कहना है कि वे बिना किसी प्रशासनिक सहायता के गोवंश की देखभाल कर रहे हैं। प्रशासन ने पहले भी इस नंदीशाला को हटाने के निर्देश दिए थे। दो फरवरी को भी इसे अवैध बताते हुए हटाने के आदेश दिए गए थे।
मौके पर करीब दर्जनभर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पीडी एनएचआई के अधिकारी तनिष्क (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विनोद भी कार्रवाई के दौरान उपस्थित थे। पुलिस ने गोभक्तों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
09जेएनडी07: प्रशासनिक कार्रवाई कर तोड़ी गई अस्थाई गोशाला।संवाद