फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, सैनिक सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोहर गांव के पास मंगलवार की रात में हुए सड़क हादसे में बीएसएफ जवान की मौत हो गई। बुधवार को उनका गांव ढाटरथ में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गांव ढाठरथ निवासी 39 वर्षीय शमशेर सिंह 15 नवंबर 2002 को हिसार में हुई भर्ती में बीएसएफ में चयनित हुए थे। वे इस समय त्रिपुरा में 74 बटालियन में तैनात थे। गांव में मकान का निर्माण करवा रहे शमशेर सिंह छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। मंगलवार को वह किसी काम से जींद शहर आए थे। जब वे रात दस बजे गांव जा रहे थे तो मनोहरपुर गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन के चालक ने गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हिसार से बीएसएफ अधिकारी सामेद कुमार के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी पहुंची और उन्हें सलामी दी। शमशेर के निधन पर विजेंद्र ढाठरथ, धर्मपाल सिंहार ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शमशेर चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें