फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे एक लाख 25 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर सेक्टर 11 के युवक से एक लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में सिविल लाइन थाना ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-11 निवासी विनोद कुमार ने कहा कि उसकी जान-पहचान कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन के सामने बने वीटा बूथ संचालक हरविंद्र से थी। हरविंद्र ने उससे कहा कि वह उसे आर्मेनिया भेज सकता है। उसे एक लाख पचास हजार रुपये देने होंगे। विनोद ने कहा कि वह हरविंद्र की बातों में आ गया और उसे 28 जनवरी 2021 को उसके एक बैंक खाते में 76 हजार तथा दूसरे खाते में 49 हजार रुपये डाल दिए। हरविंद्र ने कहा कि उसका वीजा लग गया है और टिकट भेज रहा हूं। उसने टिकट भेज दिया, जिसके जरिये उसे दुबई एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। क्योंकि वह टिकट दुबई तक ही था। उसने फोन पर हरविंद्र से पूछा तो उसके कहा कि आर्मेनिया का टिकट दो से तीन घंटे में उसके पास पहुंच जाएगा, लेकिन वह वहां पर 6 फरवरी तक टिकट का इंतजार करता रहा, पर टिकट नहीं मिला। उसके बाद वह 7 फरवरी को दुबई से वापस आ गया। जींद आकर उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया और उसे धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में हरविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें