फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के व्यवहार में लाएं बदलाव नहीं तो होगी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि ठीक करने के नाम पर याशी कंसल्टेंसी के कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने के मामले में अधिकारी सख्त हो गए हैं। इसको लेकर वीरवार को डीएमसी मेजर गायत्री अहलावत ने कंपनी के प्रतिनिधियों को तलब कर निर्देश दिए। डीएमसी ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों के व्यवहार में बदलाव लाए। ऐसा मामला यदि भविष्य में आता है तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन पहले रोहतक रोड स्थित सैनी धर्मशाला में चल रहे शिविर में एक महिला कर्मचारी द्वारा प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि ठीक करने के नाम पर पैसे मांगने का मामला आया था। इस दौरान खुद जींद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे जिनके समक्ष महिला ने पैसे मांगने की बात स्वीकारी। हालांकि इसके बाद महिला कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया है। ऐसे में वीरवार को डीएमसी मेजर गायत्री अहलावत ने बैठक की। इसमें याशी कंपनी के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया। डीएमसी ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को सही प्रशिक्षण दे ताकि काम करवाने के लिए आने वाले लोगों के साथ उनका व्यवहार ठीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें