फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुबह ही निकली तेज धूप, दोहपर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी13-शनिवार दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम कुछ सुहावना हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी अधिक होने से उमस का असर बना रहा। सुबह के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी जबकि दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू होने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने राहत महसूस की।
पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रतिदिन सुबह या दोपहर बाद बादल तो छा रहे हैं, लेकिन अधिकांश समय बिना अच्छी बारिश किए ही लौट जा रहे हैं। ऐसे में किसानों की नजरें भी मानसून की अच्छी बारिश पर टिकी हुई हैं। धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए इस समय नियमित वर्षा की आवश्यकता है। हल्की बूंदाबांदी से खेतों को सीमित लाभ मिला है, जबकि अच्छी बारिश होने पर फसलों की बढ़वार और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में आगामी दिनों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यदि मानसून सक्रिय होता है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा उमस से भी राहत मिलेगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें