फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को समान अवसर देना ही सशक्त समाज की पहचान : महेंद्र सिंह

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी19-पड़ाना गांव में महिलाओं को पीएनडीटी के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत पड़ाना में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित वातावरण देना ही विकसित एवं सशक्त समाज की पहचान है। बेटियां आज शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, खेल और सेना सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। महेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को पीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि भ्रूण लिंग जांच कराना और करवाना कानूनन अपराध है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का आह्वान किया। स्वास्थ्यकर्मी विशाखा और कृष्णा ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बेटा-बेटी में भेदभाव न करने, बालिकाओं को समान अवसर देने तथा कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें