फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के बाहर बने पक्के चबूतरे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को वार्ड चार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान तंग गलियों में घरों के बाहर बनाए गए पक्के चबूतरों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई दरोगा सुनील कुमार ने कहा कि कई बार वार्ड चार में लोगों को नोटिस देकर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन लोगों ने अवैध कब्जे नहीं हटाए। नपा कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थी। काफी छोटी-छोटी गलियों में लोगों ने अवैध रूप से चबूतरे निकाले हुए थे, जिससे गली ओर तंग हो रही थी। बार-बार निर्देश देने के बाद भी वार्ड के लोगों ने अवैध कब्जों को नहीं हटाया। ऐसे में नगर पालिका कर्मचारियों ने इन अवैध कब्जों को हटवाया। वार्ड के लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर कोई अवैध कब्जा करेगा तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें