फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्केटिंग प्रतियोगिता में बीआर ग्लोबल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विजेता छात्रों व कोच के साथ चेयरमैन राकेश यादव व उपप्रधानाचार्य मंजू सहरावत।
विज्ञापन
सोनीपत (वि)। सोनीपत में आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में खेड़ी रोड स्थित बीआर ग्लोबल विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के गवि और आहिल खान, कक्षा पांचवीं के भूमि और नमन, कक्षा सातवीं के आदित्य कौशिक तथा कक्षा आठवीं के अभिनव और सनी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, कक्षा चौथी की मीनाक्षी और कक्षा पांचवीं के जीवांश ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

कक्षा चौथी के जय, कक्षा नौवीं के कृष्णा और कक्षा छठी के मयंक को बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन राकेश यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कोच के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। शैक्षणिक निदेशक पूजा पहल, उपप्रधानाचार्य मंजू सहरावत और स्टाफ ने भी विजेता खिलाड़ियों व कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें