फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला जेल में कुकर्म के दोषी का फंदे पर लटका मिला शव, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो 03जेएनडी25-जिला जेल के बाहर इंतजार में खड़े युवक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जींद। कुकर्म के दोषी लाखनमाजरा निवासी 26 वर्षीय संदीप का शव सोमवार को जिला कारागार में बाथरूम में फंदे से लटका मिला। उसके पैर पर डीएसपी और एक अन्य पुलिसकर्मी का नाम लिखा मिला। इसमें उसने प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। संदीप के पिता वासुदेव और मां गुलाबो ने जेल प्रशासन पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को फंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सक बोर्ड से कराया जाएगा।
विज्ञापन

संदीप कुकर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। उस पर सफीदों हलका के एक गांव में किशोर से कुकर्म करने की एफआईआर दर्ज की गई थी। वह 17 अक्तूबर 2023 से जेल में बंद था। एडिशनल सेशन जज की अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। सोमवार सुबह जब अन्य कैदियों ने उसे फंदे पर लटका पाया तो जेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस, परिजनों और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को भी जानकारी दी गई।

प्रताड़ना और वायरल ऑडियो के आरोप
संदीप के पैर पर लिखा था कि वह डीएसपी और एक अन्य पुलिसकर्मी की प्रताड़ना से तंग था। मामले में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में जेलर पर इलाज न करवाने की बात कही गई है। डिप्टी व ईश्वर 250 एलओ, गोल्डी कैदी पर टॉर्चर करने का आरोप है। ऑडियो में कहा गया कि रोहतक पीजीआई से मिलने वाली दवा वापस ले लिया जाता है। यदि मेरी मौत होती है तो जेल प्रशासन दोषी होगा। 2023 से रोहतक से इलाज चल रहा है। यह रात को नींद का इंजेक्शन लगाते हैं तो मैं सो जाता हूं। सुबह फिर दर्द होता है। यह संभाल नहीं कर रहे।
पथरी के दर्द से परेशान था संदीप, जेल प्रशासन ने नहीं करवाया इलाज
संदीप के पिता वासुदेव और मां गुलाबो का कहना है कि संदीप को वर्ष 2023 से पथरी की बीमारी थी। वह इस दर्द से लगातार परेशान रहता था। आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उसका इलाज नहीं करवा रहा था। शनिवार को हुई मुलाकात में संदीप ने परिजनों को प्रताड़ना की बात बताई थी। उसने कहा था कि जेल प्रशासन उसे तंग कर रहा है और उसका इलाज नहीं करवा रहा है। वासुदेव ने कहा कि जेल प्रशासन ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन


वर्जन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की ओर से मामले की जांच की जा रही है। चिकित्सक बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संदीप की मौत कैसे हुई इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
-आशीष कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद

वर्जन
युवक के पैर पर कुछ लिखा मिला है। इसकी जांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। -दीपक शर्मा, एसपी, जिला जेल जींद

फोटो 03जेएनडी25-जिला जेल के बाहर इंतजार में खड़े युवक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें