फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए रक्त के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत गांव संगतपुरा में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मी ओमप्रकाश शर्मा, राजवंती देवी और रीना रानी की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों और एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम ने बुखार से पीड़ित संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने लिए ताकि मलेरिया की समय पर जांच हो सके। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया कि कूलर, टंकी और गमलों में पानी जमा न होने दें। क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही मच्छर पनपते हैं।
विज्ञापन

मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें