फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बचती है जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी : डॉ. कृष्ण मिड्ढा

Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी11: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संस्
विज्ञापन
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन व मैढ सुनार सभा ने शहीदे आजम भगत सिह के बलिदान दिवस पर सेक्टर छह स्थित सुनार धर्मशाला में रक्त शिविर का आयोजन किया। इसमें 54 यूनिट रक्त शहीदों के नाम युवाओं ने समर्पित किया। रक्तदान शिविर में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डाॅ. कृष्णलाल मिड्ढा व हरियाणा राज्य सहकारी व ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा व अमरपाल राणा ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आज तक कोई भी चिकित्सक व वैज्ञानिक रक्त का विकल्प नहीं खोज पाए। रक्तदान करने से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचती है। उन्होंने रक्तदान करने वाली महिला पूनम देवी व आशा रानी को महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज महिलाएं भी अग्रिम भूमिका में रहकर समाजसेवा में अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन व मैढ सुनार सभा के माध्यम से किए इस सामाजिक कार्य की भी सराहना की। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने महाराज अजमीढ भवन व सुनार धर्मशाला के प्रथम चरण के कार्य का उद्घाटन किया और भवन के शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए 9 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। हरियाणा राज्य सहकारी व ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा ने भी धर्मशाला के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद सामाजिक कार्य में सभा का योगदान करने वाले 119 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी, महासचिव राममेहर वर्मा, बनारसीदास वर्मा, राजकुमार सोनी, गौरव सोनी, रमेश वर्मा, नरेश सोनी, इंद्रसिंह वर्मा, डाॅ. पंकज, डाॅ. मनोज सोनी भी मौजूद रहे।

23जेएनडी11: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संस्

23जेएनडी11: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संस्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें