फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश से ब्लैक आउट

Sun, 12 Mar 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
132 केवी पावर हाउस - फोटो : jind
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात हुई बारिश और तेज आंधी के कारण कई जगह बिजली लाइन बाधित हुई। इससे शहर के अधिकतर हिस्सों और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लैक आउट की स्थिति रही। हालांकि, शहरी क्षेत्र में सुबह करीब दस बजे तक लाइन चालू कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर बाद तक बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन


दरअसल शहर की बिजली सप्लाई दो हिस्सों में बंटी हुई है। आधे से अधिक शहर में जाट कॉलेज बिजली घर से पुराना बस स्टैंड शिकायत केंद्र के माध्यम से बिजली सप्लाई की जाती है, जबकि अन्य हिस्सों में पांडू पिंडारा बिजली घर से सप्लाई दी जाती है। रात करीब साढ़े दस बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद तेज बारिश आई और शहर के अधिकांश हिस्सों की बिजली कट गई। सुबह तक बिजली नहीं आई, जिससे इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सिंधवी खेड़ा बिजली सब स्टेशन से जुड़े करीब आधा दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई रात को करीब साढ़े नौ बजे ही कट गई, जो शनिवार दोपहर बाद तक चालू हो सकी।

सुबह के काम हुए बाधित
बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण सुबह शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी देरी से ही मिली। इससे सुबह के काम भी बाधित हुए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिव कॉलोनी, स्कीम नंबर पांच-छह व 19 अर्बन इस्टेट भी पेयजल की सप्लाई देरी से पहुंच सकी।
विज्ञापन


सिटी पावर हाउस में आई दिक्कत 
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार जाट कॉलेज के पास स्थित सिटी पावर हाउस की लाइन में दिक्कत आ गई। दरअसल आंधी के चलते एक फ्लैक्स बोर्ड उड़कर लाइन में फंस गया और इसके कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके कारण शहर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रही।

लाइन की नहीं मिली क्लीयरेंस
डीसी कॉलोनी शिकायत केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार बस स्टैंड के पास राजवाहा रोड की क्रॉसिंग के पास से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिव कॉलोनी, अर्बन इस्टेट, कृष्णा कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों की बिजली जुड़ती है। इससे पीछे शहर की तरफ लाइन में दिक्कत होने पर पहले पुराना बस स्टैंड शिकायत केंद्र के कर्मचारी लाइन की जांच करते हैं। इसके बाद आगे की लाइन को क्लीयर की जाती है। इससे भी अधिक समय लग जाता है।

तेज आंधी के कारण कई जगह दिक्कत आ गई थी। हालांकि यह दिक्कत पुराने बस स्टैंड शिकायत केंद्र के क्षेत्र में थी, लेकिन लाइन क्लीयर नहीं होने के कारण इसकी जांच नहीं की जा सकी। एक जगह पोल  टूट गया था और कई जगह लाइन में दिक्कत आ गई थी। सुबह तक लाइन को ठीक कर दिया गया था।
विज्ञापन

रवि प्रकाश, जेई अर्बन एरिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें