फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर, बोलीं- रेलवे में नए युग की शुरुआत

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी31-हाइड्रोजन ट्रेन में जींद पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्
विज्ञापन
जींद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को गोहाना से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया। वे इस ट्रेन से जींद तक पहुंचीं। सफर के दौरान उन्होंने रेलवे में हुए बदलावों और आधुनिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत भारतीय रेलवे में नए युग की शुरुआत है।
विज्ञापन

जींद पहुंचने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे विकास का नया इतिहास लिख रहा है। ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे जैसी आधुनिक यात्री सुविधाएं बढ़ी हैं। स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने से रेल यात्रा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।
अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस शासन काल (2004 से 2014) और उसके बाद के कार्यकाल की तुलना करते हुए बायो टॉयलेट के निर्माण का भी उल्लेख किया।
हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जून 2014 तक यात्री डिब्बों में करीब 11,700 बायो टॉयलेट लगाए जा चुके थे जबकि 2015 से 2018 के दौरान एक लाख से अधिक नए बायो टॉयलेट लगाए गए। सफर के दौरान विभिन्न स्टेशनों पर कार्यकर्ताओं ने अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। साथ आए कार्यकर्ताओं ने भी गोहाना से टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया।
विज्ञापन

जींद-सोनीपत रेलखंड पर चल रही यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में हाइड्रोजन से बिजली पैदा होती है। इसका उत्सर्जन मुख्य रूप से जलवाष्प के रूप में होता है।
2014 के बाद रेलवे में तेज गति से हुआ काम : अर्चना
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे में बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ ट्रैक निर्माण की गति भी बढ़ी है। उनके अनुसार भाजपा सरकार के कार्यकाल में रेलवे ट्रैक का निर्माण पहले की तुलना में ढाई गुना अधिक गति से किया गया है। उन्होंने कहा कि आज रेलवे केवल यात्रियों के आवागमन का साधन नहीं, बल्कि देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक माल ढुलाई का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
चिनाब पुल को बताया बड़ी उपलब्धि
अर्चना गुप्ता ने कहा कि चिनाब नदी पर रेलवे पुल का निर्माण देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेलवे कनेक्टिविटी के विस्तार से जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर यात्री सुविधाओं और नए रेल संपर्कों के माध्यम से रेलवे लगातार विस्तार कर रहा है।

फोटो 23जेएनडी31-हाइड्रोजन ट्रेन में जींद पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें