फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआर धान 3100 रुपये में खरीदकर वादा निभाए भाजपा : आजाद

Sun, 03 Nov 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी12: उपमंडल कार्यालय में सामूहिक समस्याओं को लेकर चल रहा धरना। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल कार्यालय में सामूहिक समस्याओं एवं मांगों को लेकर 687वें दिन भी संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। धरना संयोजक आजाद पालवां ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। एक तरफ मुख्यमंत्री विधानसभा में कहते हैं कि पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और न गिरफ्तार होंगे, जबकि कृषि कल्याण विभाग के उप निदेशक को पत्र जारी किए गए हैं कि पराली जलाने पर एफआईआर दर्ज करके मुकदमा चलाया जाएगा। दो साल तक उनकी फसल खरीद पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किसानों से किए गए 3100 रुपये प्रति क्विंटल पीआर धान खरीद का वादा भी निभाने का काम भाजपा करे। उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में पांच नवंबर को कुरुक्षेत्र में किसान पंचायत बुलाई गई है। किसान पंचायत में 3100 रुपये प्रति क्विंटल पीआर धान की खरीद, किसानों पर पराली जलाने पर दर्ज मामलों, डीएपी एवं यूरिया खाद किसानों को समय पर मुहैया न करवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके सरकार से जवाब मांगने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र बाबर, तेलूराम, मिया सिंह दरोली, बीरा करसिंधु, वीरेंद्र खेड़ी मंसानिया, जोधाराम कामरेड, धीरा, रामस्वरूप खटकड़ मौजूद रहे।

02जेएनडी12: उपमंडल कार्यालय में सामूहिक समस्याओं को लेकर चल रहा धरना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें