फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह बोले: गठबंधन से जितना जल्दी पीछा छूटे, उतना अच्छा; नहीं अब जेजेपी की जरूरत

Thu, 28 Sep 2023 07:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सांसद बृजेंद्र सिंह की बाइक यात्रा गांव करसिंधु से शुरू होकर देर शाम को जींद पटियाला चौक पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। वहीं, रैली को लेकर लोगों को न्यौता भी दिया।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा गठबंधन से जितना जल्दी पीछा छुड़ा लेगी, उतना ही अच्छा है। भाजपा को गठबंधन की जरूरत नहीं है, वह अकेले अपने दम पर प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ सकती है और जीत भी हासिल करेगी। सांसद वीरवार को गांव बुआना में पंडित शिव नारायण शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाइक यात्रा के साथ पहुंचे थे। जींद में होने वाली दो अक्तूबर की मेरी आवाज सुनो रैली का निमंत्रण देने के लिए यह बाइक रैली निकाली जा रही है। इस रैली का आयोजन उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह व उनके साथियों द्वारा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


लोगों की आवाज होगी वो जींद की धरती से पूरे प्रदेश में सुनाई देगी
वीरवार को बाइक यात्रा गांव करसिंधु से शुरू होकर देर शाम को जींद पटियाला चौक पर पहुंची। इससे पहले यह यात्रा बड़ौदा से कोथ कलां, राखी गढ़ी, नारनौंद, राजथल से होते हुए बुआना पहुंची और यहां से पिल्लूखेड़ा हलके के गांवों में प्रवेश किया। देर शाम को यात्रा का समापन पटियाला चौक पर हुआ। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीति है। प्रदेश के कोने-कोने से बीरेंद्र सिंह के साथी इस कार्यक्रम में आएंगे। कार्यक्रम में आने वाले विशेषज्ञ विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। जो लोगों की आवाज होगी वो जींद की धरती से पूरे प्रदेश में सुनाई देगी। 

36 लाख 80 हजार खर्च कर सांसद निधि से 21 गांवों की पंचायत को भेजे पानी के टैंकर
भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा उचाना हलके की 23 पंचायतों को 36 लाख 80 हजार रुपये की राशि सांसद निधि से खर्च करके पानी के टैंकर भेजे। ग्रामीणों द्वारा काफी लंबे समय से पानी के टैंकर मुहैय्या करवाने की मांग की जा रही थी। वीरवार को राजीव गांधी महाविद्यालय के पास खाली मैदान से इन टैंकरों को पंचायतों को देते हुए सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिसार लोकसभा क्षेत्र में दो चरणों में 150 के करीब जिम भी सांसद निधि से दी जा चुकी है।
विज्ञापन


करीब चार करोड़ 87 लाख रुपए की राशि इन पर खर्च हुई है। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद निधि के तहत दो चीजों पर फोक्स है ग्रामीण, युवा स्वस्थ रहे इसके लिए ओपन जिम, गांव में पीने के पानी की किल्लत होने पर टैंकर से पानी ग्रामीण ला सकें इसके लिए पानी के टैंकरों की। 23 अलग-अलग गांवों से पानी के टैंकर रवाना किए गए।

हिसार लोकसभा के अन्य हलकों के लिए 125 टैंकर की लिए लिस्ट डीसी लिस्ट भेजी है उम्मीद है कि जल्द वो भी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दूसरे चरण में लगभग 95 ओपन जिम भी अलग-अलग गांव के लिए सांसद निधि से दे चुका हॅूं। 55 पहले चरण में भेजे जा चुके थे करीब 95 दूसरे चरण में भेजे गए है। ग्रांट आएगी वो जिन गांव में जरूरत है वहां भेजे जाएंगे। एक पानी के टैंकर पर 1 लाख 50 से लेकर 1 लाख 60 हजार रुपए खर्च होते है। उचाना हलका जींद, बवानी खेड़ा भिवानी जिले में आता है तो सात अन्य लोकसभा के हलके जिला हिसार में आते है। छोटी संख्या का टेंडर हो तो उसमें कीमत बढ़ जाती है। लगभग सवा तीन लाख रुपए ओपन जिम पर खर्च होते है। 

इन पंचायतों को मिले टैंकर

सांसद निधि से पहले चरण में छातर, घोघडिय़ा, रोज खेड़ा, कसूहन, उदयपुर, खरकभूरा, घसो कला, डाहोना खेड़ा, मोहनगढ़ छापड़ा, मांडी कलां, खापड़, पालवां, सेढ़ा माजरा, झील, शामदो, थुआ, धनखड़ी, खटकड़, काकड़ोद, भौंसला, शाहपुर, नगूरां, बधाना गांव की पंचायतों को पानी के टैंकर दिए गए। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, संजीव डूमरखा, समरवीर सिंह, डॉ. राजेश श्योकंद, प्रेम पहलवान, बलबीर सफा खेड़ी, सतबीर सरपंच खटकड़, श्रीकांत कसूहन, मनोज खापड़, संजीव खरकभूरा, बेताल पालवां, नसीब पालवां, ओमप्रकाश छातर, राजेश थुआ मौजूद रहे।

टैंकर मिलने से होगा फायदा

गांव की पंचायत द्वारा टैंकर की मांग की गई थी। सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा सांसद निधि से टैंकर मुहैय्या करवाया गया है। टैंकर आने से ग्रामीणों को फायदा होगा। सार्वजनिक कार्यक्रम में पानी टैंकर में भरकर लाने से पानी की कमी कार्यक्रम में नहीं होगी। -सतबीर, सरपंच, खटकड़।
विज्ञापन

किराया पर लाने पड़ते है पानी के लिए टैंकर

सार्वजनिक कार्यक्रम में पानी के टैंकर की जरूरत पड़ती है। कोई कार्यक्रम होने पर किराया पर टैंकर लेकर आना पड़ता है। अब पंचायत को टैंकर सांसद निधि से मिलने से ग्रामीण इसका उपयोग कर सकेंगे। -श्रीकांत, सरपंच प्रतिनिधि, कसूहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें