फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रेलवे के सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई, दिल्ली पैसेंजर में मंथली लेने का आरोप, कैमरे से बनाई गई वीडियो

Tue, 26 Sep 2023 12:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सैनी मोहल्ला निवासी भारत भूषण ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 12 नवंबर 2022 को रोहतक से ट्रेन में आ रहा था। जींद रेलवे स्टेशन पर तैनात सब इंस्पेक्टर शीशपाल ने उससे मंथली की डिमांड की। उसने दो-तीन बार सब इंस्पेक्टर शीशपाल को रूपये भी दिए।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में रेलवे थाना जींद में तैनात सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दिल्ली पैसेंजर में मंथली लेने पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर की मंथली लेते हुए हिडन कैमरे से वीडियो बनाई गई थी। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सैनी मोहल्ला निवासी भारत भूषण ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 12 नवंबर 2022 को रोहतक से ट्रेन में आ रहा था। जींद रेलवे स्टेशन पर तैनात सब इंस्पेक्टर शीशपाल ने उससे मंथली की डिमांड की। उसने दो-तीन बार सब इंस्पेक्टर शीशपाल को रूपये भी दिए, फिर उसने मंथली लेते हुए हिडन कैमरे से शीशपाल की वीडियो बना ली। वीडियो तथा शिकायत की जांच रेलवे डीएसपी को सौंप गई। जिन्होंने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसपी रेलवे को भेज दी। जांच में दोषी पाए जाने पर रेलवे थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर शीशपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार
रेलवे थाना के जांच अधिकारी बुद्धदेव ने बताया विभागीय जांच के बाद सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। इसके आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 19 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जींद के गांव भौंसला निवासी एक युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दो युवकों ने 19 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव भौंसला निवासी हंसबली ने बताया कि तीन महीने पहले उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें ट्रेड मार्केटिंग में इनवेस्ट करने के लिए बोला गया। व्हाट्सएप और फोन करने वालों के नाम अन्ना और वीरेन थे। दोनों ने बताया कि जितने पैसे लगाओगे, उसका डबल मिलेगा। उन्होंने शुरूआत में पांच हजार रुपये लगाने के लिए कहा।

उसे इसके बदले में दस हजार रुपये मिल गए। इसके बाद उनकी डिमांड बढ़ती गई और कहते रहे कि आप निवेश करते रहो, कुछ समय बाद दो गुणा पैसा मिलेगा। इस कारण वह लालच में आ गया और उसने कुल 19 लाख रुपये का निवेश कर दिया। आरोपियों ने आईडी और पासवर्ड भी दिए और उसे खोला तो उसकी प्रोफाइल खुल रही थी।

हंसबली ने बताया कि जब निवेश के बाद पैसे निकलवाने का समय आया तो आरोपियों ने उसकी आईडी और पासवर्ड ब्लॉक कर दिए। इसके बाद उसे महसूस हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसके पास पैसे भेजने की ट्रांजक्शन समेत पूरी डिटेल है और ऑनलाइन ट्रेडिंग की कोई जानकारी उसे नहीं थी। साइबर थाना पुलिस ने हंसबली की शिकायत पर अन्ना और वीरेन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साइबर थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें