फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने दिया उचाना हलके में इनेलो को झटका

Mon, 19 Jan 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी08: अलेवा सरपंच विनोद को पार्टी का फटका पहना पार्टी में शामिल करते हुए विधायक देवेंद्र
विज्ञापन
जींद। बांगर की राजनीति पिच पर निरंतर उचाना से विधायक बनने के बाद देवेंद्र चतरभुज अत्री ने इनेलो को उस समय उचाना हलके में बड़ा झटका दिया जब 2025 विस चुनाव में इनेलो से उम्मीदवार रहे अलेवा गांव के सरपंच विनोद को भाजपा में शामिल कराया।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में उचाना हलके का हॉट सीटों में गिनती होती है। यहां की हार-जीत पर सबकी नजर रहती है। इस बार बड़े चेहरों को हराकर उचाना हलके से देवेंद्र अत्री विधायक बने। अब इनेलो से उम्मीदवार रहे विनोद को भाजपा का फटका पहना कर भाजपा में शामिल कर इनेलो को उचाना में बड़ा झटका देने का काम किया है। विधायक ने कहा कि देश में किसी राज्य में विस चुनाव हो नगर निगम के चुनाव हो वहां पर एनडीए की जीत हो रही है। मतदाता मन बना चुके है कि 2047 तक भाजपा को देश, प्रदेश में सत्तासीन रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें