फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अपराधियों को दे रही पनाह : दुष्यंत

Sun, 04 Aug 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना । प्रदेश में कानून व्यवस्था चार महीने में बत से बतर हो गई है। सीएम बदलने के बाद जो बदमाश प्रदेश से बाहर चले गए थे वो फिर से लौट आए हैं। भाजपा सरकार अपराधियों को पनाह दे रही है। यह बात शनिवार को उचाना हलके में जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं उचाना विधायक दुष्यंत चौटाला ने कसूहन, छात्तर, मांडी गांवों का दौरा करने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जजपा चुनाव से पहले बड़ी रैली करेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के धरना देने पर पर कहा कि गुरुग्राम का कचरे का जो ढेर है उसको दस साल में ये सिर्फ बोलते रहे कि कभी बिजली बनाएंगे, कभी खाद बनाएंगे। जो आज तक नहीं उठा पाए। आप की बदलाव रैली को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर कोई भी आकर अपने संगठन का विस्तार कर सकता है। प्रदेश में राजनीति तौर पर कई दल आए हैं, लेकिन यहां के लोगों को पता है कि हरियाणा के हित की लड़ाई कौन लड़ सकता है। भाजपा के हलोपा के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ये भाजपा का फैसला है। प्रदेश में समीकरण तो अभी बहुत बदलेंगे। अभी भागमभाग शुरू होगी। किसी दल में आठ-आठ, नौ-नौ लोग हैं जो चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इन लोगों को टिकट नहीं मिलेगा तो पार्टी छोड़कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें