फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीआर धान खरीद के लिए 17 मंडियां तय

Sun, 04 Aug 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी13: शहर की नई अनाज मंडी का फोटो, जहां पर पीआर धान की खरीद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। पीआर धान की खरीद के लिए जिले में 17 मंडियों का चयन किया गया है। जिले में पीआर धान की आवक ज्यादा होने के कारण सभी खंडों में दो मंडियों को कम से कम निर्धारित किया है। इन मंडियों में धान की आवक शुरू होने से पहले ही मंडियों का चयन कर धान खरीद के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडी में किसानों को कोई परेशान न आए। इसके लिए निदेशालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में नरवाना, सफीदों, अलेवा, जुलाना व पिल्लूखेड़ा समेत अन्य खंडों में ज्यादातर किसान पीआर धान लगाते हैं। इसके कारण मंडियों में अक्तूबर व नवंबर में सबसे अधिक आवक इसी धान की होती है। इसको देखते हुए जिले में इस बार 17 मंडियों को पीआर धान खरीद के लिए चुना गया है। इस बार अलेवा, बरटा, छातर, धमतान, धनौरी, गढ़ी, जींद, जुलाना, खरल, मंगलपुर, नगूरां, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदों, उचाना, दनौदा व काब्रच्छा की मंडियों को खरीद के लिए चयनित किया है।

जिले में पीआर धान खरीदने के लिए 17 मंडियों का चयन किया गया है। इन मंडियों में खरीद शुरू होने से पहले सफाई करवाने व अन्य मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। समय रहते मंडियों में तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। -निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।

03जेएनडी13: शहर की नई अनाज मंडी का फोटो, जहां पर पीआर धान की खरीद की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें