फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगरपालिका चेयरमैन की जीत के साथ भाजपा की जुलाना में हुई एंट्री

Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी47: भाजपा प्रत्याशी जीत के बाद बाजार से जुलूस निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नगरपालिका चुनाव के बहाने भाजपा को जुलाना में पहली बार एंट्री मिली है। आज तक जुलाना में भाजपा को हार के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ था। कुछ साल पहले कांग्रेस, इनेलो और जजपा का जुलाना को गढ़ माना जाता था। इसी गढ़ में भाजपा ने सेंध लगाते हुए नगरपालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन

अब जुलाना में भाजपा नेताओं का मनोबल बढ़ेगा। भाजपा ने नपा चुनाव में जीत के साथ आगे के द्वार खोलने का काम किया है। भाजपा प्रत्याशी को जीत तो मिली, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल पाई। भाजपा के लोकसभा और विधान सभा में नपा क्षेत्र से मिली लीड की अपेक्षा काफी अंतर देखने को मिला। भाजपा ने जुलाना में एंट्री तो कर ली है अब देखना होगा कि आगे भी जीत का सिलसिला बरकरार रख पाती है या नहीं।



भाजपा का चल गया बीसी कार्ड

जुलाना विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बैकवर्ड कार्ड खेलते हुए पिछड़े समाज से आने वाले कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दी थी और मुकाबला भी काफी कड़ा देखने को मिला। जुलाना विधानसभा जाट बाहुल्य क्षेत्र है। इसमें भाजपा का बैकवर्ड कार्ड खेलना महंगा पड़ा और विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई, लेकिन फिर से भाजपा ने बैकवर्ड कार्ड खेला और पिछड़े वर्ग समाज से आने वाले डाॅ. संजय जांगड़ा को टिकट देकर जीत कायम की। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी को जुलाना नपा क्षेत्र से 5953 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को मात्र 2776 वोट मिले थे। भाजपा ने 3177 वोटों से लीड मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधानसभा चुनाव में में जुलाना नपा क्षेत्र से मिली वोट

बुथ नंबर कैप्टन योगेश विनेश फोगाट
159 410 460

160 285 307

161 260 189

162 425 115

163 625 357
164 473 282
165 632 209

166 652 203

167 288 114

168 647 106

169 616 209

170 640 225

12जेएनडी47: भाजपा प्रत्याशी जीत के बाद बाजार से जुलूस निकालते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें