बिनैण खाप की बैठक में भाग लेते खाप के लोग। संवाद
- फोटो : Jind
किसान आंदोलन को लेकर रविवार को दनौदा गांव स्थित बिनैण खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर पंचायत हुई, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता बिनैण खाप के प्रधान नफे सिंह नैन ने की।
खाप प्रवक्ता रघुवीर नैन दनौदा ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर लोगों में उत्साह है। पंचायत में भाग लेने वाले हर व्यक्ति ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। पंचायत में हर किसी ने शांतिपूर्वक आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया। जब तक आंदोलन चलेगा, बिनैण खाप आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ेगी। आंदोलन को लेकर हर गांव में कमेटी गठित की जाएगी और हर गांव से कम से कम 10 ट्रैक्टर दिल्ली आंदोलन में भाग लेंगे। हर गांव में घर-घर पर किसान यूनियन के झंडे के साथ-साथ तिरंगा भी लगाया जाएगा। पंचायत में कालवन तपा के प्रधान फकीरचंद, धमतान तपा के प्रधान प्रीतम सिंह तथा दनौदा तपा के प्रधान भगत सिंह भी मौजूद रहे।