फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में बैठे युवक को मोटरसाइकिल सवारों ने मारी गोली, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौली गांव में दुकान मेें बैठे युवक को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों द्वारा युवक को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं पौली गांव का 22 वर्षीय मोहित गांव में मंदिर के पास स्थित नाई की दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर चार बदमाश आए और मोहित को गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहित को ग्रामीणों व परिजनों द्वारा रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मोहित जुलाना में एक कपड़े की दुकान में काम करता है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हमलावार जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें