फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sat, 04 Oct 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। मंगलपुर और डोहाना खेड़ा के बीच शुक्रवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल नरवाना लाया गया जहां चिकित्सकों ने 20 वर्षीय अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका साथी उपचाराधीन है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन अपने साथी के साथ बाइक पर डोहाना खेड़ा में सामान लेने जा रहा था। जैसे ही दोनों गांव से बाहर निकले, सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अमन को मृत घोषित कर दिया जबकि उसका साथी अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। अमन अविवाहित था और नरवाना शहर में मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें