जींद। बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी फूल कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। कुलदीप उनका छोटा भाई है। वह और कुलदीप जींद-गोहाना बाईपास पर काम करते हैं। 29 नवंबर को वह काम करके रात साढ़े आठ बजे अपने घर पहुंच गया, जबकि उनका भाई कुलदीप सवा नौ बजे काम खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसे सूचना मिली कि उनका भाई का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाकर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके भाई कुलदीप को काफी चोट आई। वह उसके भाई कुलदीप को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।