फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर के पास अवैध कट पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान खेड़ी मसानिया निवासी करीब 27 वर्षीय मंदीप के रूप में हुई है। नरवाना थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


खेड़ी मसानिया निवासी मंदीप वीरवार को नरवाना से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह फ्लाईओवर के निकट पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक की पहचान टोहाना, जिला फतेहाबाद निवासी शुगन के रूप में हुई। गंभीर हालात में मंदीप को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि मृतक मनदीप के घर दो दिन पहले पुत्र पैदा हुआ था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने कार चालक शुगन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें