फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों मार्ग पर बहादुरगढ़ गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सफीदों सदर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ निवासी सतीश कुमार ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 16 अक्तूबर सुबह उसके ताऊ का लड़का 40 वर्षीय रघुबीर और उसका दोस्त विनय बहादुरगढ़ गांव से लौट रहे थे। इस दौरान वह सफीदों जींद रोड से बाहर अपने गांव के लिंक रोड पर खड़े थे।
इसके बाद जींद की तरफ से आई रोडवेज बस ने उन्हें चक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बाद में नागरिक अस्पताल सफीदों लाया गया। चिकित्सकों ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया और विनय को पीजीआई खानपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें