फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दीपावली पर विभाग अलर्ट, अस्पताल में बनाया स्पेशल सर्जिकल वार्ड

Fri, 17 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिवाली को लेकर हर तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व पर कोई अनहोनी होती है या जलने के केस आते हैं तो उनके लिए स्पेशल सर्जिकल वार्ड बनाया गया है। इसमें दो बैड लगवाए गए हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में आने वाले लोगों को बेहतर उपचार मिले।
विज्ञापन

पीएमओ ने स्वयं अधिकारियों के साथ सर्जिकल वार्ड को देखा और हर हाल में इमरजेंसी जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। दिवाली पर आतिशबाजी की जाती है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति (जलने केस) होने का भय ज्यादा बना रहता है।
यदि कोई अप्रिय घटना हो जाए तो समय पर इलाज उपलब्ध करवाया जा सके। वे अपने स्तर पर सुनिश्चित करें कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहें। इतना ही नहीं अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, उपकरण उपलब्ध हों। इसके अलावा ये भी सुनिश्चित करें कि नेत्र संबंधी समस्याओं, बर्न केसों को लेकर उपचार की सुविधा व दवाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन

अस्पताल में बनाया सर्जिकल वार्ड
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में स्पेशल सर्जिकल वार्ड बना कर उसमें बैड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा दवाइयां, बैडेज, बर्न केसों को लेकर उपचार के उपकरण रखवा दिए हैं। किसी भी 8मरजेंसी से निपटने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों को ऑन कॉल डयूटी पर रहने के लिए कहा गया है। बर्न कैजुअल्टी को लेकर अतिरिक्त ड्रेसिंग सामग्री, दवाओं, इंजेक्शन, एबुलेंस, ट्रॉली सहित दूसरे उपकरणों की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। 24 घंटे ऑपरेशन थियेटर सेवाओं को तैयार कर रहे हैं।
पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि पानी से भरी बाल्टी, एक पाइप और प्राथमिक उपचार का बॉक्स अपने पास रखें। बच्चों पर हर समय निगरानी रखें। हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले पटाखे ही खरीदें। पटाखे झुक कर पास से न जलाएं। पटाखे जलाने के लिए हमेशा बड़े खुले स्थान पर जाएं। जले हुए पटाखों को फेंकने से पहले पानी की बाल्टी में डालकर भिगो दें।


वर्जन
दीपावली लेकर स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर हैं। अस्पताल में सर्जिकल वार्ड बना कर बैड लगा दिए गए हैं। दिवाली को लेकर पटाखों से जलने वाले और आग संबंधी घटनाओं के पीड़ितों को उपचार देने के लिए अस्पताल की तैयारी पूरी हैं।-डाॅ. सुमन कोहली, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें